Get App

Trump Tariff: यूरोपियन यूनियन पर 1 जून से 50% का टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर यूरोपियन यूनियन का कोई प्रोडक्ट संयुक्त राज्य अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग वाला है तो उस पर कोई टैरिफ लागू नहीं होगा। ट्रंप ने पहले इस साल मार्च में EU के देशों के सामान पर कुछ नए टैरिफ की घोषणा थी। बदले में EU ने भी लगभग 21 अरब यूरो के अमेरिकी सामान पर टैरिफ को मंजूरी दी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 23, 2025 पर 8:18 PM
Trump Tariff: यूरोपियन यूनियन पर 1 जून से 50% का टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
ट्रंप का कहना है कि यूरोपियन यूनियन के साथ बातचीत कहीं नहीं पहुंच रही है।

Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोपियन यूनियन (EU) पर 1 जून से 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यूरोपियन यूनियन के साथ बातचीत कहीं भी नहीं पहुंच रही है। EU के साथ डील करना बेहद कठिन है। ट्रंप ने अपने फैसले की घोषणा ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए की।

उन्होंने लिखा, 'यूरोपीय संघ, जिसका गठन मुख्यतः व्यापार में संयुक्त राज्य अमेरिका का फायदा उठाने के उद्देश्य से किया गया था, के साथ डील करना बहुत कठिन रहा है। उनके शक्तिशाली ट्रेड बैरियर, वैट टैक्स, बेतुकी कॉरपोरेट पेनल्टीज, नॉन-मॉनेटरी ट्रेड बैरियर्स, मॉनेटरी मैनिपुलेशंस, अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ अनुचित और अन्यायपूर्ण मुकदमे आदि, अमेरिका के साथ सालाना 250,000,000 डॉलर से अधिक के व्यापार घाटे को जन्म देते हैं। यह एक ऐसी संख्या है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उनके साथ हमारी बातचीत कहीं नहीं पहुंच रही है! इसलिए, मैं यूरोपीय संघ पर 50% के सीधे टैरिफ की सिफारिश कर रहा हूं, जो 1 जून 2025 से शुरू होगा। अगर प्रोडक्ट संयुक्त राज्य अमेरिका में मैन्युफैक्चर हुआ है तो कोई टैरिफ नहीं होगा।'

पहले अप्रैल से लागू होने वाले थे टैरिफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें