Get App

डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति? संवैधानिक सीमा के बावजूद इस कारण शुरू हुई 'गंभीर' चर्चा

US President: अमेरिका में कोई शख्स अधिकतम दो बार ही राष्ट्रपति पद पर रह सकता है। यह सीमा अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के जरिए लगाई गई है। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार और यानी तीसरे कार्यकाल को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि खास बात ये है कि संवैधानिक रोक के बावजूद दो से अधिक बार एक शख्स अमेरिका में राष्ट्रपति रह चुके हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 3:26 PM
डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति? संवैधानिक सीमा के बावजूद इस कारण शुरू हुई 'गंभीर' चर्चा
दो कार्यकाल की संवैधानिक सीमा के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की संभावना पर बहस छेड़ दी है।

दो कार्यकाल की संवैधानिक सीमा के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की संभावना पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके राष्ट्रपति पद का विस्तार करने के कई तरीके हैं और वह 'मजाक' नहीं कर रहे थे। एनबीसी न्यूज के साथ एक्क्स्लूसिव इंटरव्यू में उनसे तीसरे कार्यकाल को लेकर उनके पिछले संकेतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह मजाक नहीं कर रहे थे और इसके लिए कुछ तरीके भी हैं जिससे यह किया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले संकेत दिए थे कि वह आठ साल से अधिक समय तक राष्ट्रपति के तौर पर सर्विसेज दे सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने जो कहा है, उससे उनके संकेतों की गंभीरता का पता चल रहा है।

क्या कहा Donald Trump ने?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी तो चार साल का कार्यकाल है जोकि लंबा समय है। हालांकि इसके बावजूद कई लोग कह रहा है कि एक बार और उन्हें राष्ट्रपति बनना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि उनके काम को लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 20 जनवरी 2029 के बाद यानी मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद भी राष्ट्रपति बने रहना चाहते हैं तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने यह कहा कि वह इस पर विचार तो नहीं कर रहे हैं लेकिन कई लोग उनसे तीसरे कार्यकाल के लिए कह रहे हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके सामने ठोस योजनाएं पेश की गई हैं जो संवैधानिक प्रतिबंध के बावजूद उन्हें फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति दे सकती हैं।

ट्रंप से जब वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने और फिर इस्तीफा देने के विकल्प पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक तरीका है लेकिन इसके अलावा भी और तरीके हैं। हालांकि उन्होंने और तरीकों के बारे में कुछ कहने से इनकार कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें