Trump Tariffs: सुप्रीम कोर्ट के आगे झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, हर तरह के इंपोर्ट पर लगाया नया 10% टैरिफ

Trump Tariffs: ट्रंप ने शुक्रवार देर रात एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। इसके तहत मंगलवार से ट्रेड एक्ट 1974 के सेक्शन 122 के तहत नए टैरिफ लगाए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत के साथ ट्रेड डील में कुछ भी नहीं बदला है

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 10:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साथ ही ट्रंप ने दूसरे कानूनों के तहत नई जांच का आदेश दिया है, जिससे वह टैरिफ फिर से लगा सकें।

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा कई देशों के खिलाफ लागू की गई टैरिफ वृद्धि के आदेशों को रद्द कर दिया है। यह फैसला 6-3 के बहुमत से सुनाया गया। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने फैसले में कहा कि ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर जो टैरिफ लगाए, वे गैर-कानूनी थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़े लेवी लगाकर अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल किया। कोर्ट के इस आदेश को ट्रंप ने निराशाजनक बताया है, लेकिन वह झुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अमेरिका में आने वाले इंपोर्ट पर टैरिफ को मौजूदा लागू रेट के अलावा 10% बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही ट्रंप ने दूसरे कानूनों के तहत नई जांच का आदेश दिया है, जिससे वह टैरिफ फिर से लगा सकें।

ट्रंप ने शुक्रवार देर रात एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। इसके तहत मंगलवार, 24 जनवरी से 150 दिनों के लिए ट्रेड एक्ट 1974 के सेक्शन 122 के तहत नए टैरिफ लगाए जाएंगे। यह इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट, 1977 के तहत 10% से 50% के टैरिफ को कुछ हद तक रिप्लेस कर देगा। इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट, 1977 को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गैर-कानूनी घोषित किया है।

ट्रेड एक्ट 1974 का सेक्शन 122, अमेरिकी राष्ट्रपति को 15 प्रतिशत तक के इंपोर्ट सरचार्ज, इंपोर्ट कोटा, या दोनों को मिलाकर “बड़े और गंभीर” बैलेंस-ऑफ-पेमेंट घाटे को दूर करने का अधिकार देता है।


क्या भारत पर घटने वाला है टैरिफ?

भारत पर टैरिफ और ट्रेड डील पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत के साथ ट्रेड डील में कुछ भी नहीं बदला है। ट्रंप ने कहा, 'वे (भारत) टैरिफ देंगे, और हम टैरिफ नहीं देंगे। तो भारत के साथ डील यह है कि वे टैरिफ दें।' यह भी कहा, “इंडिया डील हो गई है...सारी डील हो गई हैं, हम बस इसे एक अलग तरीके से करने जा रहे हैं।”

भारत और अमेरिका के बीच साइन होने वाले अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। वहीं भारत अमेरिकी निर्यात के लिए बड़े पैमाने पर टैरिफ में कमी करने और रेगुलेटरी मोर्चे पर आसानी के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा अमेरिका ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारतीय सामान पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत का टैरिफ 7 फरवरी 2026 से हटा दिया।

अमेरिका ने रूस से तेल की खरीद को लेकर सजा के तौर पर भारतीय सामानों के इंपोर्ट पर अगस्त 2025 में 25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था। इसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर टैरिफ की दर 25 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ को मिलाकर 50 प्रतिशत हो गई थी।

बांग्लादेश-भारत के नए रिश्ते की शुरुआत... शुरू हुई वीजा सेवा, पीएम बनते ही तारिक रहमान का पॉजिटिव संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।