Iran-US Tension: अमेरिका का खामेनेई और उनके बेटे को मारने का प्लान तैयार! ट्रंप के ग्रीन सिग्नल का इंतजार

Iran-US Tension: रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के एक सीनियर सलाहकार ने कहा कि हर संभावित स्थिति के लिए अलग-अलग योजना तैयार है। एक विकल्प ऐसा भी है, जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे समेत टॉप लीडरशिप को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।

Iran-US Tension: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसी भी कहा जा रहा है कि, ट्रंप ईरान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार हमले की प्लानिंग में ईरान की सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों और परमाणु फैसिलिटी को निशाना बनाना शामिल है। इतना ही नहीं, कुछ विकल्पों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई का नाम भी शामिल बताया गया है।

रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा 

बता दें कि, यह दावा Axios की एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के एक सीनियर सलाहकार ने कहा कि हर संभावित स्थिति के लिए अलग-अलग योजना तैयार है। एक विकल्प ऐसा भी है, जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे समेत टॉप लीडरशिप को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, “राष्ट्रपति ने अब तक किसी हमले का आदेश नहीं दिया है। संभव है कि वे ऐसा कभी न करें, और यह भी संभव है कि वे अचानक फैसला ले लें।” फिलहाल अमेरिका की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


जल्द हमला कर सकते हैं ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कई सैन्य विकल्प रखे गए हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि वे आगे क्या कदम उठाएंगे। एक सलाहकार ने कहा, “राष्ट्रपति क्या फैसला करेंगे, यह कोई नहीं जानता। शायद वे खुद भी अभी तय नहीं कर पाए हैं।” बताया गया है कि पेंटागन ने ट्रंप के सामने कई संभावित कार्रवाई योजनाएं रखी हैं, ताकि वे हालात के अनुसार फैसला कर सकें। एक अन्य सूत्र ने Axios को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर को निशाना बनाने का विकल्प कई हफ्ते पहले ही ट्रंप को बताया जा चुका था। रिपोर्ट में ट्रंप के एक और वरिष्ठ सलाहकार के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रपति अपने सभी विकल्प खुले रखे हुए हैं और वे किसी भी समय कार्रवाई का फैसला ले सकते हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करे, नहीं तो उसे “बहुत बुरी चीज़ों” का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने इसके लिए 10 से 15 दिनों की समय सीमा भी तय की। इसके जवाब में तेहरान ने चेतावनी दी कि अगर उस पर हमला किया गया, तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान को एक “काम करने लायक” समझौता करना होगा। वॉशिंगटन में अपने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान ट्रंप ने दोहराया, “अगर समझौता नहीं हुआ, तो बुरी चीजें होंगी।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।