Get App

Bagram Air Base : अमेरिका के लिए कितना अहम है बगराम एयरबेस, जिसके लिए ट्रंप ने दी तालिबान को धमकी

Bagram Air Base : ट्रंप ने साफ कहा कि अगर बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस नहीं सौंपा गया, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा – “अगर अफ़ग़ानिस्तान बगराम एयरबेस को उसके असली निर्माता, यानी अमेरिका को वापस नहीं करता, तो बुरी चीज़ें जरूर होंगी।” डोनाल्ड ट्रंप ने बगराम एयरबेस को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2025 पर 4:39 PM
Bagram Air Base : अमेरिका के लिए कितना अहम है बगराम एयरबेस, जिसके लिए ट्रंप ने दी तालिबान को धमकी
Bagram Air Base : अमेरिका फिर से अफगानिस्तान में बगराम एयर बेस पाने के लिए बेचैन क्यों

Bagram Air Base : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को पाने के लिए बड़ा दांव खेलने को तैयार नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इस बारे में बताया था कि अमेरिका बगराम एयरबेस पर नियंत्रण के लिए बातचीत कर रहा है। हालांकि, तालिबान ने साफ कर दिया है कि विदेशी सैनिक को उसकी जमीन पर तैनाती की अनुमति नहीं होगी। तालिबान के इस कदम ने ट्रंप को नाराज कर दिया है। बगराम एयरबेस पहले अमेरिका के नियंत्रण में था लेकिन 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान के हाथों में चला गया था।

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस नहीं सौंपा गया, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा अगर अफ़ग़ानिस्तान बगराम एयरबेस को उसके असली निर्माता, यानी अमेरिका को वापस नहीं करता, तो बुरी चीज़ें जरूर होंगी।” डोनाल्ड ट्रंप ने बगराम एयरबेस को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम बतायाउन्होंने कहा कि यह बेस पश्चिमी चीन के करीब है, जहां बीजिंग का परमाणु हथियार कार्यक्रम चल रहा हैट्रंप ने पहले भी अफगानिस्तान से बाइडेन सरकार की वापसी को बड़ी गलती करार दिया थाउनका आरोप है कि बगराम में अरबों डॉलर का सैन्य सामान छोड़ दिया गयाइस साल फरवरी में भी उन्होंने कहा था कि बाइडेन ने इस बेस को बिना वजह खाली कर दिया, जबकि वहां सीमित संख्या में अमेरिकी सैनिकों को रखना संभव थाट्रंप के अनुसार, “बगराम एक बहुत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकाना थाइसे हमें कभी नहीं छोड़ना चाहिए था।”

पाकिस्तान के लिए होगा फायदा!

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन का पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से सीधे संपर्क करना इस बात की ओर इशारा करता है कि वाशिंगटन काबुल के बजाय रावलपिंडी को अहम मान रहा है। ट्रंप का यह कदम इस बात का संकेत है कि अमेरिका मानता है कि अफग़ानिस्तान के मामलों में पाकिस्तान अभी भी मुख्य भूमिका निभा रहा है और वहां का दरवाजा उसके ही हाथों में है।

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान के सहयोग से दोबारा बगराम एयरबेस में अपनी मौजूदगी दर्ज करता है, तो इस्लामाबाद को बड़ा फायदा होगा। उसे न केवल सैन्य मदद और उपकरण मिलेंगे, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी उसका महत्व बढ़ जाएगा। इससे पाकिस्तान 2021 के बाद खोई हुई अपनी प्रासंगिकता दोबारा हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि तालिबान के विरोध की स्थिति में अमेरिका अकेले यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता। इसके लिए या तो पाकिस्तान की मदद लेनी होगी या तालिबान को भीतर से कमजोर करना होगा। बगराम में अमेरिकी सेना की वापसी एक बार फिर बाहरी ताकत की मौजूदगी को स्थापित करेगी, लेकिन इससे काफी कुछ अमेरिका और पाकिस्तान के पक्ष में झुक सकता है। साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिकी समर्थन पर पाकिस्तान की यह नई भूमिका उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अहम भुमिका दिला सकती है।

बगराम की अहमियत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें