Get App

टेस्ला में तोड़फोड़ करने वालों को हो सकती है 20 साल की सजा! ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- हम आपको ढूंढ रहे हैं

एलॉन मस्क की टेस्ला से जुड़ी प्रॉपर्टी पर हमले अमेरिका और विदेशों दोनों में बढ़ रहे हैं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन टेस्ला शोरूम, वाहन लॉट, चार्जिंग स्टेशन और निजी कारों को निशाना बनाया गया है। ट्रंप ने अपने नए कार्यकाल में मस्क को सरकारी खर्च में कटौती पर ध्यान देने वावे एक नया विभाग बना कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 12:31 PM
टेस्ला में तोड़फोड़ करने वालों को हो सकती है 20 साल की सजा! ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- हम आपको ढूंढ रहे हैं
टेस्ला में तोड़फोड़ करने वालों को हो सकती है 20 साल की सजा! ट्रंप ने दी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टेस्ला की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों को "20 साल तक की जेल हो सकती है'। ट्रंप की ये चेतावनी ऐसे समय आई है, जब टेस्ला कार, चार्जिंग स्टेशनों और शोरूम पर हमलों की कई खबरें आई हैं। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) के स्वामित्व वाले अल्टरनेटिव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, "टेस्ला को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को बीस साल तक की जेल जाने की बहुत संभावना है, और इसमें फंडर भी शामिल हैं। हम आपको ढूंढ रहे हैं!!!"

टेस्ला पर हमले बढ़े

एलॉन मस्क की टेस्ला से जुड़ी प्रॉपर्टी पर हमले अमेरिका और विदेशों दोनों में बढ़ रहे हैं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन टेस्ला शोरूम, वाहन लॉट, चार्जिंग स्टेशन और निजी कारों को निशाना बनाया गया है।

ट्रंप ने अपने नए कार्यकाल में मस्क को सरकारी खर्च में कटौती पर ध्यान देने वावे एक नया विभाग बना कर दिया, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है और टेस्ला पर इस तरह के हमले बढ़ गए हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये साफ नहीं है कि इस तरह हमले लंबे समय तक जारी रहेंगे या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें