लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट आधी रात तक के लिए बंद, सबस्टेशन में लगी भीषण आग, 16,000 घरों की बिजली ठप

हीथ्रो हवाई अड्डे ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए, हीथ्रो 21 मार्च को 23:59 बजे तक बंद रहेगा।" असुविधा के लिए खेद जताते हुए, यात्रियों को एयरपोर्ट पर न आने और आगे की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 9:44 AM
लंडन का हीथ्रो एयरपोर्ट आधी रात के लिए बंद, पास लगी आग के कारण बिजली सप्लाई में आई रुकावट

ब्रिटेन का हीथ्रो एयरपोर्ट 21 मार्च की आधी रात तक बंद रहेगा, ये फैसला एयरपोर्ट के पास में लगी आग के कारण बिजली सप्लाई में रुकावट के कारण लिया गया है। एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे को बिजली सप्लाई करने वाले इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण भारी बिजली सप्लाई में रुकावट हो रही है। हीथ्रो हवाई अड्डे ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए, हीथ्रो 21 मार्च को 23:59 बजे तक बंद रहेगा।"

असुविधा के लिए खेद जताते हुए, यात्रियों को एयरपोर्ट पर न आने और आगे की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई।

शहर के पश्चिमी भाग में एक सबस्टेशन में आग लगने से "बड़ी मात्रा में बिजली सप्लाई ठप" हो गई और 16,000 से ज्यादा घरों में बिजली नहीं रही।


ब्रिटिश मीडिया के अनुसार 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। लंदन फायर ब्रिगेड ने कहा कि उसने 10 दमकल गाड़ियां और करीब 70 फायरब्रिगेड कर्मी तैनात किए हैं और 200 मीटर का सुरक्षा घेरा प्रभावी है।

यह सबस्टेशन लंदन के हिलिंगडन बरो के हेस में है। स्थानीय निवासियों को धुएं के कारण घर के अंदर रहने और दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने को कहा गया है।

हवाई अड्डे ने कहा, "एयरपोर्ट को बिजली सप्लाई करने वाले एक इलेक्ट्रिक सबस्टेशन में आग लगने के कारण हीथ्रो में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो 21 मार्च की रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा।"

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने BBC को बताया, "हालांकि फायर ब्रिगेड टीम काम कर रही है, लेकिन हमें यह साफ नहीं है कि बिजली कब तक बहाल हो सकेगी... हम स्थिति को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"

कनाडा 536 विदेशी स्किल वर्कर को देगा अपने यहां काम, नए एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के तहत किया इनवाइट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।