'ट्रंप की भी हत्या हो सकती है' ईरान की खुली धमकी, कहा-घर में धूप सेंकते वक्त हो जाए ड्रोन अटैक!

Iran Threat Donald Trump: ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और एक बड़े राजनीतिक व्यक्ति जावेद लारीजानी ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के काम ऐसे हैं कि इसके चलते वे 'मार्क्ड मैन' बना दिया है

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप पर हो सकता है ड्रोन अटैक! अमेरिका के राष्ट्रपति को ईरान की खुली धमकी

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने फ्लोरिडा वाले घर, मार-ए-लागो में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि उन्हें धूप सेंकते समय भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और एक बड़े राजनीतिक व्यक्ति जावेद लारीजानी ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के काम ऐसे हैं कि इसके चलते वे 'मार्क्ड मैन' बना दिया है।

लारिजानी ने कहा, "ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया है कि अब वे मार-ए-लागो में धूप भी नहीं सेंक सकते। जब वे पेट के बल धूप में लेटे होंगे, तो कोई छोटा ड्रोन उनकी नाभि पर आ कर लग सकता है। यह बहुत आसान है।"

लारिजानी ने बड़ी ही सहजता से कहा कि धूप में लेटे अमेरिकी राष्ट्रपति पर एक छोटे ड्रोन का हमला करना आसान होगा। उन्होंने कहा, "ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया है कि अब वे मार-ए-लागो में धूप सेंक नहीं सकते। जब वे पेट के बल धूप में लेटे होंगे, तो एक छोटा ड्रोन उनकी नाभि पर हमला कर सकता है। यह बहुत आसान है।"


ट्रंप पर रखा इनाम!

ईरान के बड़े अधिकारी का ये बयान ऐसे समय आया, जब इससे पहले एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म ने ट्रंप पर इनाम की घोषणा की। इस प्लेटफॉर्म को, जिसे फारसी में ब्लड पैक्ट या अहदे खून कहा जाता है, "सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई का मज़ाक उड़ाने और उन्हें धमकी देने वालों से बदला लेने" के लिए धन मुहैया कराने के लिए बनाया गया था।

7 जुलाई की शाम तक, साइट ने 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम जुटाने का दावा किया, और अगली सुबह तक कुल रकम 2 करोड़ 70 लाख डॉलर से ज्यादा हो गई। इसका घोषित लक्ष्य 'ट्रंप की हत्या' के लिए 10 करोड़ डॉलर का इनाम इकट्ठा करना है।

प्लेटफॉर्म के होमपेज पर एक मैसेज में लिखा है, "हम ऐसे किसी भी व्यक्ति को इनाम देने का वचन देते हैं, जो ईश्वर के दुश्मनों और अली खामेनेई के जीवन को खतरे में डालने वालों को न्याय के कटघरे में ला सके।"

ट्रंप की हत्या की प्लानिंग कर रहा IRGC?

2020 में इराक में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की अनुमति देने के बाद से ट्रंप को बार-बार हत्या की धमकियां मिल रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि IRGC ट्रंप के खिलाफ हत्या की कोशिश की योजना बनाने में शामिल था।

इस बीच, Fars News Agency, जो ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ी है, उसने ब्लड पैक्ट ऑपरेशन के शुरुआती की जानकारी दी और ईरान और विदेशों में धार्मिक समूहों को सर्वोच्च नेता के प्रति समर्थन दिखाने के लिए पश्चिमी दूतावासों के बाहर और सार्वजनिक चौकों पर इकट्ठा होने के लिए प्रोत्साहित किया।

ट्रंप ने तेज की टैरिफ वॉर: कॉपर-फार्मा पर 200% शुल्क का प्लान, BRICS को एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।