तुर्की में फिर कांपी धरती... आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित टीमें तुरंत इलाके में भेज दी गई हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी पिछले साल 27 अक्टूबर को इसी सिंदिरगी जिले में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
Earthquake: तुर्की में एक बार फिर धरती कांप उठी और लोग दहशत में आ गए।

तुर्की में एक बार फिर धरती कांप उठी और लोग दहशत में आ गए। बता दें कि, शनिवार सुबह पश्चिमी तुर्की के बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी जिला में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप जमीन से करीब 11 किलोमीटर की गहराई में आया था। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर जांच जारी है।

इस इलाके में पहले बार भी आया था भूकंप

इस मामले पर तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित टीमें तुरंत इलाके में भेज दी गई हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी पिछले साल 27 अक्टूबर को इसी सिंदिरगी जिले में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।


खबर अपडेट की जा रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।