Ex US NSA Jake Sullivan: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुलिवन ने कहा है कि ट्रंप ने अपने परिवार के बिजनेस हितों को साधने के लिए पाकिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत किए और इस चक्कर में भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को नुकसान पहुंचाया। सुलिवन ने इसे ट्रंप की विदेश नीति का 'सबसे कम रिपोर्ट किया गया पहलू' बताया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा।
