पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर एक बार फिर हमला हुआ है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया है, जिसमें एक अधिकारी समेत 5 पाक सैनिकों की मौत की खबर है। इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया।
