Asim Munir News: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने देश के नेतृत्व में किसी भी बदलाव की अटकलों को खारिज कर दिया है। मुनीर ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को बर्खास्त किए जाने की अफवाहों को पूरी तरह से झूठा करार देते हुए इन्हें सरकार एवं प्रतिष्ठान दोनों के खिलाफ बताया है। जुलाई में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चलने लगी थीं कि राष्ट्रपति जरदारी से पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है और सेना प्रमुख आसिम मुनीर यह शीर्ष पद संभाल सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ऐसे दावों का खंडन किया था।
