Elon Musk: एलॉन मस्क के पास आखिर कितना कैश है? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने खुद किया खुलासा

Elon Musk Cash Wealth: फोर्ब्स की लेटेस्ट लिस्ट के मुताबिक, मस्क की कुल संपत्ति करीब $849.3 बिलियन है। लोगों के मन में ये सवाल उठता हैं कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स के बैंक खाते में कितना कैश है?

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 5:21 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मस्क की एआई कंपनी xAI, टेस्ला और स्पेसएक्स इसी तरह ग्रो करती रहीं, तो वे जल्द ही $1 ट्रिलियन का आंकड़ा पार कर लेंगे

Elon Musk: एलॉन मस्क फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जिस रफ्तार से उनकी संपत्ति बढ़ रही है, वे साल के अंत तक दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते है। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग $849.3 बिलियन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने अरबों डॉलर के मालिक होने के बावजूद मस्क के बैंक खाते में कितना नगद जमा है? मस्क ने खुद सोशल मीडिया पर इस राज से पर्दा उठाया है।

'मेरे पास 0.1% से भी कम है कैश'


दुनिया भर में अपनी दौलत को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच, एलॉन मस्क ने X पर अपनी वित्तीय स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि उनकी अरबों की नेटवर्थ का मतलब यह नहीं है कि उनके पास तिजोरियों में पैसा भरा पड़ा है। मस्क ने लिखा, 'मेरी कुल संपत्ति लगभग पूरी तरह से टेस्ला और स्पेसएक्स में मेरी हिस्सेदारी के कारण है। मेरे पास कुल संपत्ति का 0.1% से भी कम कैश है।' यानी उनकी संपत्ति कागजों और कंपनी के शेयरों के रूप में है, न कि कैश के रूप में।

संपत्ति बढ़ने से किसे होता है फायदा?

मस्क ने उन आरोपों का भी जवाब दिया जिनमें कहा जाता है कि कंपनियों की तरक्की का फायदा सिर्फ उन्हें मिलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टेस्ला और स्पेसएक्स के कर्मचारियों को स्टॉक और स्टॉक ऑप्शन दिए जाते है, जिससे कंपनी बढ़ने पर उनकी भी संपत्ति बढ़ती है। साथ ही टेस्ला का एक बड़ा हिस्सा आम निवेशकों, पेंशन फंड और इंडेक्स फंड के पास है। मस्क के अनुसार, कंपनी की वैल्यू बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा इन शेयरधारकों और कर्मचारियों को होता है।

ट्रिलियनेयर बनने की राह पर है मस्क

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मस्क की एआई कंपनी xAI, टेस्ला और स्पेसएक्स इसी तरह ग्रो करती रहीं, तो वे जल्द ही $1,000 बिलियन (1 ट्रिलियन) का आंकड़ा पार कर लेंगे। हालांकि, इतनी विशाल संपत्ति होने के बावजूद मस्क अपनी 'लिक्विडिटी' को बहुत कम रखते हैं और अपना सारा पैसा दोबारा अपनी ही कंपनियों और नई तकनीकों के विकास में इन्वेस्ट कर देते है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।