Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में हिंदू तीर्थस्थल गोसाइंकुंड जा रहे बस यात्री बद्री प्रसाद देवकोटा ने बताया कि कैसे उन्होंने तेजी से आती कीचड़ भरी बाढ़ को देखकर चलती बस से छलांग लगा दी। बस में उनकी पत्नी और 34 अन्य तीर्थयात्री भी सवार थे। देवकोटा ने 'द काठमांडू पोस्ट' से कहा, "मेरी पत्नी ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा, 'कूदिए मत।' मैंने उससे कहा, 'हम यहीं मर जाएंगे।'"
