Get App

Canada PM Mark Carney: "मैं बहुत दुखी हूं" स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर बोले कनाडा के PM मार्क कार्नी

Ottawa: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में हुई "भयानक गोलीबारी" पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें महिला हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी कनाडाई नागरिकों के साथ शोक व्यक्त करता हूं, जिनका जीवन आज हमेशा के लिए बदल गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:18 AM
Canada PM Mark Carney: "मैं बहुत दुखी हूं" स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर बोले कनाडा के PM मार्क कार्नी
"मैं बहुत दुखी हूं" स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर बोले कनाडा के PM मार्क कार्नी

Ottawa: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बुधवार को ब्रिटिश कोलंबिया जिले के एक स्कूल में हुई "भयानक गोलीबारी" पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें महिला हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "मैं उन सभी कनाडाई नागरिकों के साथ शोक व्यक्त करता हूं, जिनका जीवन आज हमेशा के लिए बदल गया है, और उन सभी निःस्वार्थ और साहसपूर्ण कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने साथी नागरिकों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। संकट के समय एकजुट होने की हमारी क्षमता ही हमारे देश की सबसे बड़ी खूबी है - हमारी सहानुभूति, हमारी एकता और एक-दूसरे के प्रति हमारी करुणा।"

टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ लोग परिसर में ही मृत पाए गए। कनाडाई अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े एक घर में दो और लोग मृत मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें