भारतीय सेना और नेपाल के गोरखा सैनिकों के बीच का ऐतिहासिक रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा के बीच नेपाल के पूर्व गोरखा सैनिकों ने प्रधानमंत्री बालेंद्र बालेन शाह की सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। इनकी मांग है कि भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत नेपाली युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती को लेकर बने गतिरोध को खत्म किया जाए। हमारी सहयोगी वेबसाइट News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस भर्ती विवाद ने भारत-नेपाल के सैन्य और राजनयिक संबंधों के बीच एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है जिसपर रस्साकस्सी जारी है।
