India Pakistan War: भारत की जवाबी करवाई से डरा पाकिस्तान, बंद किया अपना पूरा एयरस्पेस

India Pakistan War: पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे अब यहां से कोई भी उड़ान नहीं चलेगी। भारत के साथ संघर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक पाकिस्तान ने कभी अपने हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया था, लेकिन अब भारी नुकसान के बाद ये कदम उठाया गया है

अपडेटेड May 10, 2025 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
Pakistan Airspace Closed: पाकिस्तान ने दोपहर तक के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है

Pakistan Airspace Closed: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार को अपने एयरस्पेस यानी हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया। ये फैसला भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद लिया गया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अहम शहरों और वायुसेना अड्डों पर हमला किया। बीते तीन दिनों में पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी के साथ-साथ तुर्की ड्रोन के जरिए भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारत ने ‘कस्टम मैच अटैक’ करते हुए पाकिस्तान की वायुसेना की तीन बेस और इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी जैसे बड़े शहरों पर हमले किए।

भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने दोपहर तक के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। दोनों देशों के बीच बने इस तनावपूर्ण माहौल में भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

दोपहर तक रहेगा एयरस्पेस बंद


पाकिस्तान एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि देश का हवाई क्षेत्र दोपहर तक बंद रहेगा। ये फैसला भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के तुरंत बाद लिया गया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन वायुसेना अड्डों और अहम शहरों को निशाना बनाया।

भारतीय हमलों से बचने के लिए इस्तेमाल कर रहा था एयरस्पेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल खुद को भारतीय हमलों से बचाने के लिए कर रहा था। भारत के शहरों पर तुर्की ड्रोन से हमले करने के बाद पाकिस्तान को अंदेशा था कि भारत की ओर से सख्त जवाब मिलेगा, इसलिए वो नागरिक विमानों की आड़ ले रहा था।

भारत ने 8 मई को नाकाम किया पाकिस्तान का बड़ा हमला

8 मई को पाकिस्तान ने लगभग 300–400 ड्रोन भारत के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में भेजे थे। पाकिस्तान का मकसद भारतीय एयरबेस और एयरपोर्ट्स को निशाना बनाना था, लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते इन हमलों को नाकाम कर दिया।

भारतीय वायुसेना ने दिखाई संयम

भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जानकारी देते हुए बताया कि, पाकिस्तान ने 7 मई की शाम को 8:30 बजे एक नाकाम मिसाइल और ड्रोन हमला किया, इसके बावजूद भारत ने अपने सिविल एयरस्पेस को बंद करके सावधानी बरती। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक विमानों को जानबूझकर भारतीय एयर डिफेंस के पास उड़ाया जा रहा था, जो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए खतरनाक हो सकता था।

पंजाब सेक्टर में हाई अलर्ट

एक फ्लाइट-ट्रैकिंग ऐप फ्लाइट रडार 24 के स्क्रीनशॉट से साफ हुआ कि भारत की ओर से हवाई क्षेत्र पूरी तरह खाली रखा गया, जबकि पाकिस्तान के कराची और लाहौर के बीच सिविल विमान उड़ान भरते रहे। भारतीय वायुसेना ने संयम बरतते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।