Get App

UNSC Resolution: भारत समेत 135 देशों ने ईरान के पड़ोसी मुल्कों पर हमलों की निंदा की, रूस-चीन ने वोटिंग से बनाई दूरी

UNSC Resolution: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत समेत 135 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खाड़ी देशों और जॉर्डन पर हमलों की कड़ी निंदा की। प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि रूस और चीन ने मतदान से दूरी बनाई। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 7:30 PM
UNSC Resolution: भारत समेत 135 देशों ने ईरान के पड़ोसी मुल्कों पर हमलों की निंदा की, रूस-चीन ने वोटिंग से बनाई दूरी
भारत इस प्रस्ताव के को-स्पॉन्सर में शामिल था। भारत के साथ 130 से ज्यादा देशों ने भी इसका समर्थन किया।

UNSC Resolution: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों और जॉर्डन पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की गई है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को बहरीन की ओर से पेश किए गए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि चीन और रूस ने मतदान से दूरी बनाई। UNSC में कुल 15 देशों को वोट देने का अधिकार होता है। इनमें 5 स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।

भारत इस प्रस्ताव के को-स्पॉन्सर में शामिल था। भारत के साथ 130 से ज्यादा देशों ने भी इसका समर्थन किया। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

किन हमलों की निंदा की गई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें