Get App

India Russia Oil: भारत ने बंद कर दिया रूसी तेल आयात? ट्रेड डील पर रूस का 'फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन' आया सामने

India Russia Oil: रूस ने कहा है कि उसे भारत से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता चले कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने की योजना बना रहा है। यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील के तहत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 5:02 PM
India Russia Oil: भारत ने बंद कर दिया रूसी तेल आयात? ट्रेड डील पर रूस का 'फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन' आया सामने
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रूस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रूस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर किए गए दावों पर बयान दिया है। ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद दावा किया था कि भारत ने रूसी तेल आयात बंद कर दिया है। रूस ने साफ कर दिया है कि उसे भारत की तरफ से तेल खरीद रोकने को लेकर कोई संकेत नहीं मिला है और दोनों देशों के रिश्ते मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

रूस ने दी ये बड़ी जानकारी 

रूस ने कहा है कि उसे भारत से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता चले कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने की योजना बना रहा है। यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील के तहत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर नई दिल्ली की ओर से कोई बयान या जानकारी नहीं मिली है।

पेस्कोव की यह टिप्पणी ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी टैरिफ में राहत के बदले रूस से तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है। फिलहाल, रूस का कहना है कि जब तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें