Oman: ओमान के पास ऑयल टैंकर पर हुआ बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि यह हमला राजधानी मस्कट के पास समुद्री क्षेत्र में हुआ। जिस जहाज को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान MKD VYOM नाम के तेल टैंकर के रूप में हुई है। यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित किया जा रहा था

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले से बात मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले से बात मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है, वहीं ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है। जंग के बीच ओमान के पोर्ट सुल्तान क़ाबूस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमले की घटना सामने आई है। मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाला ऑयल टैंकर ‘एमकेडी VYOM’ ओक अनमैन्ड बोट के हमले का शिकार हुआ है। इस घटना में जहाज पर मौजूद एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बाद यह किसी भारतीय नागरिक की पहली मौत बताई जा रही है।

एक भारतीय की मौत

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि यह हमला राजधानी मस्कट के पास समुद्री क्षेत्र में हुआ। जिस जहाज को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान MKD VYOM नाम के तेल टैंकर के रूप में हुई है। यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, तेल टैंकर को विस्फोटक से भरी एक बिना अनमैन्ड बोट ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण जहाज पर मौजूद कुछ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अन्य लोगों के घायल होने या जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी तुरंत कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


सामने आई ये जानकारी 

हमले के वक्त जहाज पर कुल 21 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 16 भारतीय, 4 बांग्लादेशी और 1 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। वहीं ओमान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को बताया कि MV स्काईलाइट जहाज से जुड़ी इस घटना के बाद वह ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। लापता क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मिशन ओमान की एजेंसियों के साथ मिलकर खोज अभियान पर नजर बनाए हुए है। साथ ही, जहाज़ से सुरक्षित निकाले गए भारतीय क्रू सदस्यों को वापस लाने के लिए भी स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। दूतावास ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में हर संभव मदद दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।