Indian Embassy in Croatia: क्रोएशिया में भारतीय दूतावास में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, भारत ने की कड़ी निंदा

Indian Embassy in Croatia: क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में भारतीय दूतावास में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़फोड़ की। यह घटना गणतंत्र दिवस परेड के लिए यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं के नई दिल्ली दौरे से कुछ दिन पहले हुई है। भारत ने जाग्रेब में क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष यह मामला मजबूती से उठाया है

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:39 PM
Story continues below Advertisement
Indian Embassy in Croatia: विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Indian Embassy in Croatia: भारत ने क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में अपने दूतावास में बिना इजाजत घुसने और तोड़फोड़ करने की घटना की गुरुवार (22 जनवरी) को कड़ी निंदा की। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि उसने नई दिल्ली और जाग्रेब में क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष यह मामला मजबूती से उठाया है। MEA ने उनसे दोषियों को उनके निंदनीय कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस रिलीज में घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रवक्ता यह भी बताया कि वियना कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसर पवित्र होते हैं। हर हाल में उनकी रक्षा की जानी चाहिए। मंत्रालय ने कहा, "हम भारत विरोधी तत्वों की ओर से क्रोएशिया के जाग्रेब में हमारे दूतावास में बिना इजाजत घुसने और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हैं।"

जायसवाल ने कहा, "विएना संधि के तहत राजनयिक परिसर में बिना अनुमति एंट्री नहीं किया जा सकता। उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए।" मंत्रालय ने कहा, "इसके मद्देनजर हमने नई दिल्ली और जाग्रेब में क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष इस मामले को मजबूती से उठाया है। उनसे दोषियों को उनके निंदनीय एवं अवैध कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराने का अनुरोध किया है।"


MEA के प्रवक्ता ने आगे कहा, "इस तरह की घटनाएं इनके पीछे के लोगों के चरित्र और इरादों के बारे में भी बताती हैं। हर जगह के कानून प्रवर्तन अधिकारियों को ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए।" उन्होंने कहा कि ऐसे काम उनके पीछे के लोगों के चरित्र और इरादों को भी दिखाते हैं। हर जगह अधिकारियों को इन पर ध्यान देना चाहिए।

खालिस्तानी समर्थकों का दूतावास पर हमला

इससे पहले दिन में खबरें आई थीं कि जाग्रेब में भारतीय दूतावास में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़फोड़ की थी। यह घटना गणतंत्र दिवस परेड के लिए यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं के नई दिल्ली दौरे से कुछ दिन पहले हुई है। अपने दौरे के दौरान EU नेता EU-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।

पीएम मोदी कर चुके हैं ऐतिहासिक दौरा

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया का दौरा किया था। इस दौरान देश के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत की थी। ऐसा करके वह क्रोएशिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए। जाग्रेब पहुंचने पर उनका स्वागत उनके क्रोएशियाई समकक्ष आंद्रेज प्लेनकोविक ने किया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड में ट्रेन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, देवघर रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे के बाद मचा हड़कंप!

PM मोदी ने प्लेनकोविक के साथ भी बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को तीन गुना गति देने का फैसला किया। जब दोनों नेताओं ने बातचीत की तब विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और विदेश सचिव भी मौजूद थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।