Safesea Vishnu: अमेरिकी टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर हमले में एक भारतीय की मौत, पीछे हटने को तैयार नहीं ईरान

Safesea Vishnu: 28 फरवरी से शुरू हुए इस भीषण संघर्ष में अब तक कुल तीन भारतीय अपनी जान गंवा चुके हैं। 1 और 2 मार्च को ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों MV MKD Vyom और MV Skylight पर ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे। इन हमलों में 'स्काईलाइट' पर दो और 'व्योम' पर एक भारतीय की मौत हुई थी

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
मिडिल ईस्ट के देशों UAE, सऊदी अरब, कुवैत में लगभग 90 लाख से 1 करोड़ भारतीय रहते हैं

Iran Attack US Owned Oil Tanker: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध अब और भी घातक होता जा रहा है। 12 मार्च को युद्ध के 13वें दिन एक दुखद खबर आई है। इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर Safesea Vishnu पर ईरान द्वारा किए गए 'सुसाइड बोट' हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। यह हमला इराकी समुद्री सीमा के भीतर हुआ, जहां ईरानी सेना ने एक विस्फोटक से लदी आत्मघाती नाव का इस्तेमाल कर अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया।

अब तक 3 भारतीयों की मौत, 20 से ज्यादा घायल


28 फरवरी से शुरू हुए इस भीषण संघर्ष में अब तक कुल तीन भारतीय अपनी जान गंवा चुके हैं। 1 और 2 मार्च को ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों MV MKD Vyom और MV Skylight पर ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे। इन हमलों में 'स्काईलाइट' पर दो और 'व्योम' पर एक भारतीय की मौत हुई थी। युद्ध की शुरुआत से अब तक 20 से अधिक भारतीय घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की स्थिति अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।

खाड़ी देशों में रहने वाले 1 करोड़ भारतीयों पर संकट

मिडिल ईस्ट के देशों UAE, सऊदी अरब, कुवैत में लगभग 90 लाख से 1 करोड़ भारतीय रहते हैं। ईरान द्वारा खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और तेल सुविधाओं पर अब तक 1,000 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे इस विशाल भारतीय समुदाय पर खतरा बढ़ गया है।

भारत का 'संवाद और कूटनीति' पर जोर

बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने क्षेत्र में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट को हल करने के लिए लगातार 'संवाद और कूटनीति' का आह्वान किया है। फिलहाल भारत की प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संघर्ष को बढ़ने से रोकना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।