Iran Attack US Owned Oil Tanker: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध अब और भी घातक होता जा रहा है। 12 मार्च को युद्ध के 13वें दिन एक दुखद खबर आई है। इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर Safesea Vishnu पर ईरान द्वारा किए गए 'सुसाइड बोट' हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। यह हमला इराकी समुद्री सीमा के भीतर हुआ, जहां ईरानी सेना ने एक विस्फोटक से लदी आत्मघाती नाव का इस्तेमाल कर अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया।
