Israel-Iran War: कराची एयरपोर्ट पर फंसे आठ भारतीय, एयर स्ट्राइक के बीच फ्लाइट्स कैंसिल

Israel-Iran War: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ इलाकों में नए हमले शुरू किए हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका-इजराजल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है।

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। ईरान भी इजरायल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। शनिवार को ईरान उस समय बड़ा झटका लगा जब अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई। वहीं ईरान और खाड़ी देशों में जारी युद्ध से उन देशों के नागरिकों के साथ-साख हजारों भारतीय भी खतरे में हैं। वहीं शनिवार शाम से करीब आठ भारतीय नागरिक कराची एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

कराची में फंसे भारतीय 

जानकारी के मुताबिक, भारतीय नागरिकों की फ्लाइट कराची लैंड करने के बाद आगे की यात्रा नहीं कर सकी। जानकारी के मुताबिक, इन आठ भारतीयों को लेकर जा रही फ्लाइट अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रही थी। रास्ते में विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट के उतरने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने भारतीय यात्रियों को अन्य लोगों से अलग कर दिया। यात्रियों का कहना है कि, उन्हें बताया गया है कि एयरपोर्ट से बाहर जाने के बाद उनके पासपोर्ट वापस दे दिए जाएंगे।


भीषण हुआ जंग

बता दें कि, अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ इलाकों में नए हमले शुरू किए हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी। संगठन ने कहा कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा और इसे इतिहास के सबसे खतरनाक हमलों में से एक बताया। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रविवार को इज़राइल के नेगेव और डेड सी क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट सायरन भी बजाए गए, जिससे इलाके में डर और सतर्कता का माहौल बन गया।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को दावा किया कि उसने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिका के 27 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर स्थित अमेरिकी बेस पर हमले किए गए हैं। ईरान पर अमेरिकी मिसाइल हमलों और उसके जवाब में किए गए इन काउंटर अटैक के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से इलाके से आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अबू धाबी एयरपोर्ट पर हुई घटना में एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। वहीं दुबई एयरपोर्ट पर भी चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।