Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष की दुनिया में जब भी जांबाजी और हौसले की बात होगी, सुनीता विलियम्स का नाम सबसे ऊपर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। नासा के साथ 27 साल के अपने बेमिसाल करियर को विराम देते हुए सुनीता विलियम्स दिसंबर 2025 के अंत में रिटायर हो गई हैं। 60 साल की उम्र में उन्होंने जो मुकाम हासिल किए हैं, वे किसी सपने से कम नहीं हैं। सुनीता विलियम्स ने अपने करियर में न केवल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक विरासत भी छोड़ी है।
