इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जकार्ता में शुक्रवार यानी 7 नवंबर को जुमे की नमाज के दौरान एक बड़ा धमाका हो गया। इस दौरान घटना में 50 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (SMA नेगेरी 72) की मस्जिद में हुए ये धमाके जुमे की नमाज के वक्त हुए। इस धमाके में कम से कम 15 स्टूडेंट्स और 5 टीचर्स घायल हो गए।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक स्कूल के पास धमाका हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट के कारणों की जानकारी नहीं दी है। जकार्ता के पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने बताया कि यह धमाका शहर के एक हाई स्कूल के आसपास हुआ। उन्होंने कोम्पस टीवी से बातचीत में कहा, "प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 54 लोग इस धमाके से प्रभावित हुए हैं।" उन्होंने आगे बताया कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, कुछ को ज्यादा चोटें लगीं हैं, जबकि कई लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।