US-Israel Attacks Iran: ईरान का बगदाद में अमेरिकी बेस पर हमला, 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत; इजरायल में भी तबाही

Iran Hits US Victoria Base: अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि ईरान के जवाबी हमलों में उनके तीन सैनिक मारे गए हैं। यह इस संघर्ष में अमेरिका की पहली बड़ी मानवीय क्षति है। वहीं इजरायल के बेत शेमेश में एक प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 9:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हमले के बाद बेस से काले धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Iran Hits US Victoria Base: इजरायल और अमेरिका के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के जवाब में ईरान ने भीषण पलटवार किया। ताजा हमलों में ईरान ने इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने 'विक्टोरिया बेस' को निशाना बनाया। हमले के बाद बेस से काले धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बगदाद और बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले

ईरान ने मानवरहित ड्रोन (UAVs) के जरिए अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों पर प्रहार किया है। बगदाद एयरपोर्ट के पास स्थित विक्टोरिया बेस पर दो ड्रोन दागे गए। एक ड्रोन बेस के अंदर गिरा जिससे भारी नुकसान हुआ, जबकि दूसरे को हवा में मार गिराया गया। बहरीन के मनामा में एक समुद्री सुविधा केंद्र पर भी हमला हुआ। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इसे 'ईरानी आक्रामकता' बताते हुए कहा कि वहां भीषण आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत, इजरायल में तबाही

अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि ईरान के जवाबी हमलों में उनके तीन सैनिक मारे गए हैं। यह इस संघर्ष में अमेरिका की पहली बड़ी मानवीय क्षति है। वहीं इजरायल के बेत शेमेश में एक प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर, अमेरिका-इजरायल के हमलों में अब तक ईरान के 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें सर्वोच्च नेता खामेनेई भी शामिल हैं।

'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जारी रहेगा- राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे सैन्य अभियान को दुनिया का 'सबसे जटिल ऑपरेशन' बताया है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में अब तक ईरान के लगभग 48 शीर्ष नेताओं का सफाया कर दिया गया है। ट्रंप के अनुसार, यह युद्ध अभी 4 हफ्तों तक और चल सकता है। उन्होंने आगाह किया कि अभी और भी जानी नुकसान हो सकता है। इतनी तबाही के बावजूद, ट्रंप ने कहा है कि वे ईरानी अधिकारियों से बातचीत के लिए तैयार हैं और जल्द ही राष्ट्र को फिर से संबोधित करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।