Get App

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हैं घायल, उनका चेहरा भी बिगड़ा: अमेरिका का बड़ा दावा!

Middle East War: हेगसेथ ने कहा कि ईरान के पास कैमरे और रिकॉर्डिंग के साधन की कमी नहीं है, फिर भी अगर केवल लिखित बयान जारी किया गया है, तो इसके पीछे कोई कारण जरूर है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव पैदा करके हताशा दिखा रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 8:29 PM
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हैं घायल, उनका चेहरा भी बिगड़ा: अमेरिका का बड़ा दावा!
US Iran War: अमेरिका को जानकारी है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल हैं और संभव है कि उनका चेहरा भी खराब हो गया हो

अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हाल ही में हुए अमेरिका-इजरायल हमलों में घायल हो गए हैं और ऐसा लगता है कि उनके चेहरे पर भी गंभीर चोट आई हैं। यह दावा अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने किया। वॉशिंगटन में The Pentagon में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका को जानकारी है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल हैं और संभव है कि उनका चेहरा भी खराब हो गया हो।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश सिर्फ लिखित रूप में क्यों आया, उसमें न उनकी आवाज थी और न ही कोई वीडियो।

हेगसेथ ने कहा कि ईरान के पास कैमरे और रिकॉर्डिंग के साधन की कमी नहीं है, फिर भी अगर केवल लिखित बयान जारी किया गया है, तो इसके पीछे कोई कारण जरूर है।

अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व पर उठाए सवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें