Get App

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर दो बार हुआ जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे- ईरानी सांसद का दावा

US Iran War: सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि एक और हमला उस अस्पताल पर किया गया जहां मोजतबा खामेनेई मौजूद थे। हालांकि उन्होंने अस्पताल का नाम या जगह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। उधर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिया कि शुरुआती हमलों में मोजतबा खामेनेई घायल हो सकते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 7:50 PM
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर दो बार हुआ जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे- ईरानी सांसद का दावा
US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर दो बार हुआ जानेलेवा हमला, बाल-बाल बचे- ईरानी सांसद का दावा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हाल के दिनों में दो बार हमला होने का दावा किया गया है। यह जानकारी ईरान के एक सांसद ने दी है। उनका कहना है कि हमले उस समय हुए जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव और सैन्य टकराव जारी है।

ईरान की सरकारी एजेंसी Islamic Republic News Agency से बात करते हुए सांसद मोहम्मदरेजा रेजाई कोउची ने कहा कि दोनों हमलों में मोजतबा खामेनेई बच निकले।

पूर्व सुप्रीम लीडर के घर पर हुआ हमला

सांसद के मुताबिक एक हमला उस समय हुआ जब मोजतबा खामेनेई अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के घर पर मौजूद थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें