Get App

Iran Attack US Navy: बहरीन में अमेरिकी नौसेना के '5वें बेड़े' पर ईरान का भीषण हमला, 21 सैनिकों की मौत का दावा

Iran Attacks US Navy: सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में बेस से काला धुआं उठता देखा गया है। बताया जा रहा है कि बेस के रडार सिस्टम, संचार टर्मिनल और कई सर्विस बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों की सुरक्षा करता है। यह फारस की खाड़ी, लाल सागर और अरब सागर सहित 25 लाख वर्ग मील के समुद्री क्षेत्र की निगरानी करता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 1:48 PM
Iran Attack US Navy: बहरीन में अमेरिकी नौसेना के '5वें बेड़े' पर ईरान का भीषण हमला, 21 सैनिकों की मौत का दावा
ईरान ने इस हमले के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और Shahed-136 'कामिकेज' ड्रोन्स का इस्तेमाल किया

Iran Attack On US Navy: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच एक और भयावह खबर आई है। 'तेहरान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बहरीन के मनामा में स्थित अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इस हमले में 21 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इस हमले के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और Shahed-136 'कामिकेज' ड्रोन्स का इस्तेमाल किया।

सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में बेस से काला धुआं उठता देखा गया है। बताया जा रहा है कि बेस के रडार सिस्टम, संचार टर्मिनल और कई सर्विस बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है। जहां ईरान 21 मौतों का दावा कर रहा है, वहीं अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हमले के दौरान कर्मी बंकरों में थे। हालांकि, उन्होंने क्षेत्र में अन्य झड़पों में कुछ अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है, लेकिन बहरीन बेस पर सटीक मौतों का आधिकारिक आंकड़ा अभी आना बाकी है।

ईरान ने लिया ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का बदला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें