Get App

'देश से बाहर नहीं जाना चाहिए', यूरेनियम ट्रांसफर को लेकर खामेनेई ने लिया सख्त फैसला, इजरायल-अमेरिका में तनातनी!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को भरोसा दिलाया था कि ईरान के पास मौजूद एनरिच यूरेनियम को देश से बाहर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी शांति समझौते में इस बात को शामिल किया जाएगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि जब तक ईरान अपने एनरिच यूरेनियम भंडार को नहीं हटाता, प्रॉक्सी मिलिशिया को समर्थन देना बंद नहीं करता और अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता खत्म नहीं करता, तब तक वह इस युद्ध को खत्म नहीं मानेंगे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 21, 2026 पर 5:14 PM
'देश से बाहर नहीं जाना चाहिए', यूरेनियम ट्रांसफर को लेकर खामेनेई ने लिया सख्त फैसला, इजरायल-अमेरिका में तनातनी!
सीाजफायर के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने एक सख्त फैसला लिया है।

तेहरान और वॉशिंगटन के बीच चल रही शांति वार्ता के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने एक सख्त फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि देश का लगभग हथियार बनाने लायक यूरेनियम ईरान के भीतर ही रखा जाएगा। इस फैसले के बाद अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि खामेनेई का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। साथ ही, ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिशें भी इससे और मुश्किल हो सकती हैं।

ईरान को लेकर अमेरिका-इजरायल में तानातनी 

रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को भरोसा दिलाया था कि ईरान के पास मौजूद एनरिच यूरेनियम को देश से बाहर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी शांति समझौते में इस बात को शामिल किया जाएगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि जब तक ईरान अपने एनरिच यूरेनियम भंडार को नहीं हटाता, प्रॉक्सी मिलिशिया को समर्थन देना बंद नहीं करता और अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता खत्म नहीं करता, तब तक वह इस युद्ध को खत्म नहीं मानेंगे।

एनरिच यूरेनियम को लेकर ईरान का बड़ा फैसला 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें