Get App

Iran-US Tensions: 'तत्काल तेहरान से निकल जाएं'; अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

Iran-US Tensions: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजधानी तेहरान में स्थित भारत के दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालात को देखते हुए ईरान में मौजूद छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक उपलब्ध साधनों के जरिए ईरान छोड़ दें

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:13 PM
Iran-US Tensions: 'तत्काल तेहरान से निकल जाएं'; अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी
Iran Advisory: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है

Iran Advisory: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार (23 फरवरी) को अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की। इसमें ईरान में मौजूद अपने सभी भारतीय नागरिकों से किसी भी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने को कहा गया है। इससे पहले 5 जनवरी की भी भारत सरकार ने ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने को कहा था। अब ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि हालात को देखते हुए ईरान में मौजूद छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक उपलब्ध साधनों के जरिए ईरान छोड़ दें।

नई एडवाइजरी में लिखा है, "भारत सरकार की 5 जनवरी 2026 को जारी एडवाइज़री को जारी रखते हुए और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं...स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिज़नेस करने वाले और टूरिस्ट उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ़्लाइट्स समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद किसी भी साधनों से ईरान से निकल जाएं।" बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान पर अमेरिका कभी भी हमला कर सकता है। हालांकि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच न्यूक्लियर डील के लिए बातचीत चल रही है। अगले राउंड की बातचीत गुरुवार को जेनेवा में होनी है।

ओमानी विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी ने रविवार को कहा कि अमेरिका-ईरान बातचीत का अगला राउंड गुरुवार को जिनेवा में होगा। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर कहा, "यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका-ईरान बातचीत अब इस गुरुवार को जिनेवा में तय है, जिसमें डील को फाइनल करने की दिशा में और आगे बढ़ने की सकारात्मक कोशिश की जाएगी।"

न्यूज एजेंसी 'सिन्हुआ' ने ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए के हवाले से बताया कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रॉसी ने रविवार को फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक सस्टेनेबल न्यूक्लियर एग्रीमेंट हासिल करने के लिए कंस्ट्रक्टिव एंगेजमेंट और बातचीत का रास्ता अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें