Get App

'अमेरिका को भुगतना होगा अंजाम', हिन्द महासागर में ईरानी युद्धपोत डूबाने पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची का US को दो टूक जवाब

IRIS Dena Sunk In Indian Ocean: IRIS देना' हाल ही में विशाखापत्तनम में आयोजित भारत के बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'MILAN 2026' में शामिल होकर लौट रहा था। भारतीय नौसेना ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया था और इसे भारत-ईरान के पुराने सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया था

Edited By: dattarajअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 1:01 PM
'अमेरिका को भुगतना होगा अंजाम', हिन्द महासागर में ईरानी युद्धपोत डूबाने पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची का US को दो टूक जवाब
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को इसके लिए भारी कीमत चुकानी होगी

Seyed Abbas Araghchi: ईरान-इजरायल युद्ध का दायरा अब खाड़ी क्षेत्र से निकलकर हिंद महासागर तक फैल गया है। बीते दिन एक अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट के पास ईरानी नौसेना के युद्धपोत 'IRIS Dena' को टारपीडो से डुबो दिया। इस हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को इस गलती की भारी कीमत चुकानी होगी।

ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान के विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया 'X' पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जहाज भारतीय नौसेना का मेहमान था और इसे बिना किसी चेतावनी के निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि अमेरिका को इसका 'कड़वा पछतावा' होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें