ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच अभी युद्ध चल रहा है। ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर भी हमला किया है। इसी बीच ईरान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है । IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरान ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया।
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी ने दी ये बड़ी चेतावनी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) में ईरान के राजदूत ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ने हाल ही में ईरान की एक परमाणु फैसिलिटी पर हमला किया है। जब उनसे पूछा गया कि देश की किन न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया गया, तो उन्होंने बताया कि नतांज़ स्थित परमाणु केंद्र पर हमला हुआ है। यह ईरान की महत्वपूर्ण परमाणु सुविधाओं में से एक माना जाता है। वहीं इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने चेतावनी दी है कि नतांज से रेडिएशन लीक हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो आसपास के लोगों पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ेगा। आईएईए ने अमेरिका और इजरायल से संयम की अपील की है।
हमलों में 555 लोगों की मौत
बता दें कि, अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। इस युद्ध में मारे जाने वाले लोगों के आंकड़ों की जानकारी ईरान की तरफ से दी गई है. ईरान का कहना है कि ईरान में US-इजराइली हमलों में अब तक 555 लोग मारे गए हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने सोमवार को कहा कि ईरान को निशाना बनाकर किए गए US-इजराइली एयरस्ट्राइक कैंपेन में इस्लामिक रिपब्लिक में अब तक कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। इस्राइल की एयर स्ट्राइक के जवाब में ईरान ने एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। इस हमले से इस्राइल के साथ-साथ खाड़ी देशों में भी जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।