जापान में एक शख्स ने रबर फैक्ट्री में किया चाकू से हमला, कोई स्प्रे भी छिड़का, 14 लोग घायल

Japan Knife Attack: खबरों के मुताबिक, हमलावर को फैक्ट्री में ही हिरासत में ले लिया गया था और अब भी पुलिस हिरासत में है। शिजुओका रीजन के मिशिमा शहर में फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी, तोमोहारा सुगियामा ने AFP को बताया, "14 लोगों को इमरजेंसी सर्विस ने अस्पताल में भर्ती कराया है

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
जापान में शख्स ने रबर फैक्ट्री में किया चाकू से हमला, स्प्रे भी छिड़का, 14 लोग घायल (FILE PHOTO)

सेंट्रल जापान में एक कारखाने में एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 14 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान एक कोई लिक्विड भी छिड़का गया। सभी घायल होश में हैं। हालांकि, किस को कितनी और कैसी चोट आई है, इस बारे में कोई सही जानकारी अभी तक नहीं मिली। Kyodo न्यूज एजेंसी के अनुसार, टोक्यो के पश्चिम में मिशिमा में एक रबर फैक्ट्री में एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला किया।

खबरों के मुताबिक, हमलावर को फैक्ट्री में ही हिरासत में ले लिया गया था और अब भी पुलिस हिरासत में है। शिजुओका रीजन के मिशिमा शहर में फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी, तोमोहारा सुगियामा ने AFP को बताया, "14 लोगों को इमरजेंसी सर्विस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।"

सुगियामा ने बताया कि उन्हें शाम 4:30 बजे एक रबर फैक्ट्री से फोन आया जिसमें कहा गया, "पांच या छह लोगों को किसी ने चाकू मारा है" और "स्प्रे जैसा लिक्विड" का भी इस्तेमाल किया गया था।


यह फैक्ट्री योकोहामा रबर कंपनी की है, जो ट्रकों और बसों के लिए टायर बनाने का कारोबार करती है।

जापान में हिंसक अपराध आमतौर पर कम होते हैं, क्योंकि यहां हत्या दर कम है और दुनिया के कुछ सबसे सख्त बंदूक कानून लागू हैं।

हालांकि, कभी-कभार चाकू से हमले और यहां तक ​​कि गोलीबारी की घटनाएं भी होती रहती हैं, जिनमें 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या भी शामिल है।

2023 में गोलीबारी और चाकू से हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की हत्या के मामले में एक जापानी व्यक्ति को अक्टूबर में मौत की सजा सुनाई गई।

टोक्यो के टोडा-माए मेट्रो स्टेशन पर चाकू से हमले के मामले में मई में एक 43 साल के व्यक्ति पर हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया गया।

कनाडा के टोरंटो में एक हफ्ते के भीतर दो भारतीय छात्रों की हत्या, कौन थे ये दोनों?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।