Get App

'वह तुम्हारे लिए नहीं है...', महिला ने जेफ्री एपस्टीन के ऑफिस में ट्रंप के साथ मुलाकात का किया खुलासा

Jeffrey Epstein files : अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं।वहीं इस हफ्ते जारी की गई एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के नए हिस्से में 3 सितंबर 1996 का एक FBI रिकॉर्ड भी शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 7:18 PM
'वह तुम्हारे लिए नहीं है...',  महिला ने जेफ्री एपस्टीन के ऑफिस में ट्रंप के साथ मुलाकात का किया खुलासा
जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े फाइलों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं।वहीं इस हफ्ते जारी की गई एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के नए हिस्से में 3 सितंबर 1996 का एक FBI रिकॉर्ड भी शामिल है। जिसमें एक महिला ने ट्रंप को लेकर बड़ा खुलासा किया है

सामने आई ये रिपोर्ट

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ्री एपस्टीन के लिए काम करने वाली एक महिला ने साल 1996 में ही FBI को उनकीचाइल्ड पोर्नोग्राफीमें रुचि को लेकर जानकारी दी थीयह सूचना उस समय दी गई थी, जब संघीय जांच एजेंसियों ने उनके शिकारी व्यवहार की गंभीर जांच शुरू भी नहीं की थी, जो करीब एक दशक बाद सामने आई। इस दस्तावेज़ में FBI के मियामी ऑफिस में दर्ज की गई एक शिकायत का ज़िक्र है, जिसमें जेफ्री एपस्टीन पर ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ से जुड़े आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संघीय एजेंसियों को दी गई अब तक की सबसे पुरानी ज्ञात शिकायत मानी जा रही है, जिसमें एपस्टीन पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आरोप सामने आए थे।

ट्रंप का किया जिक्र

मारिया फार्मर के लिए इस दस्तावेज का सामने आना ही सबसे बड़ी बात है। वह लंबे समय से यह कहती रही हैं कि उन्होंने 1996 में FBI अधिकारियों से संपर्क किया था। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए बयान में उन्होंने बताया कि इस मामले पर नजर रखने वाले कई लोगों को उनके इस दावे पर संदेह था। वहीं व्हाइट हाउस ने इन दावों से इनकार किया है। मारिया फार्मर ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि उन्होंने 1995 में जेफ्री एपस्टीन के मैनहट्टन स्थित कार्यालय में डोनाल्ड जे. ट्रंप को देखा था। उन्होंने एक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस दौरान ट्रंप उनके पास खड़े थे और जब वह रनिंग शॉर्ट्स पहने हुए थीं, तो उनके पैरों की ओर देख रहे थे। फार्मर के अनुसार, उसी समय एपस्टीन कमरे में आए और ट्रंप से कहा, “नहीं, नहीं, वह यहां तुम्हारे लिए नहीं है।”

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के चले जाने के बाद फार्मर ने ट्रंप को यह कहते हुए सुना कि उन्हें लगा था वह 16 साल की हैं। वहीं व्हाइट हाउस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बाद में फार्मर ने एपस्टीन से संबंध तोड़ लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ जेफ्री एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल ने यौन शोषण किया। फार्मर ने यह भी बताया कि इसके बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहनों की कुछ नग्न तस्वीरें गायब थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें