Get App

Jimmy Lai: हांगकांग के मीडिया टायकून जिमी लाई को हुई 20 साल की जेल, विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचने का लगा था आरोप

Jimmy Lai Hong Kong: चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने उन्हें 'हांगकांग में चीन विरोधी दंगों का उकसाने वाला' करार दिया है। जिमी लाई को दिसंबर में विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने और राजद्रोही सामग्री प्रकाशित करने की साजिश रचने का दोषी पाया गया था

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 9:35 AM
Jimmy Lai: हांगकांग के मीडिया टायकून जिमी लाई को हुई 20 साल की जेल, विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचने का लगा था आरोप
जिमी लाई के परिवार ने इस सजा को अत्यंत 'क्रूर' और 'दमनकारी' बताया है

Jimmy Lai: हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक मीडिया दिग्गज और 'एपल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के उच्च न्यायालय द्वारा दी गई यह सजा, इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSL) के तहत अब तक की सबसे सख्त सजा है। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने उन्हें 'हांगकांग में चीन विरोधी दंगों का उकसाने वाला' करार दिया है। बता दें कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के जिमी लाई को दिसंबर में विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने और राजद्रोही सामग्री प्रकाशित करने की साजिश रचने का दोषी पाया गया था।

जिमी लाई पर क्या हैं आरोप?

अदालत के अनुसार, जिमी लाई और उनकी कंपनी 'एपल डेली' से जुड़ी संस्थाओं पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कंटेंट छापने का आरोप है। इस मामले में न केवल जिमी लाई, बल्कि एपल डेली लिमिटेड, एपल डेली प्रिंटिंग लिमिटेड और एपल डेली इंटरनेट लिमिटेड को भी प्रतिवादी बनाया गया था। गौरतलब है कि एपल डेली हांगकांग का एक लोकप्रिय लोकतंत्र समर्थक अखबार था, जिसे 2021 में सरकारी दबाव और बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के बाद बंद करना पड़ा था।

परिवार ने बताया 'क्रूर और जानलेवा' फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें