Japanese PM Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरेआम हत्या करने वाले दोषी टेट्सुया यामागामी (45) को बुधवार को जापान की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जुलाई 2022 में हुई इस सनसनीखेज हत्या ने न केवल जापान बल्कि पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। इस मामले ने जापान की राजनीति और एक विवादास्पद धार्मिक समूह के बीच के गहरे और 'असहज' रिश्तों को भी बेनकाब कर दिया।
