Bangladesh: तारिक रहमान के शपथ लेने से पहले मोहम्मद यूनुस ने छोड़ा पद, दिया इस्तीफा

अपने भाषण में यूनुस ने कहा, “आज अंतरिम सरकार अपना काम पूरा कर रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोगों के बुनियादी अधिकारों की जो शुरुआत हुई है, उसे आगे भी जारी रहना चाहिए।” यूनुस अगस्त 2024 में, शेख हसीना सरकार के गिरने के कुछ ही दिनों बाद बांग्लादेश लौटे थे और तब से अंतरिम व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे थे

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:49 PM
Story continues below Advertisement
मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से पहले पद छोड़ दिया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से पहले पद छोड़ दिया है। अपने इस्तीफे के साथ, यूनुस ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में बीएनपी को भारी जीत पर बधाई देने के बाद आधिकारिक तौर पर तारिक को सत्ता सौंप दी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाई गई थी। यूनुस इस सरकार में मुख्य सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। चुनी हुई नई सरकार को सत्ता सौंपने से पहले उन्होंने देश के नाम विदाई संबोधन दिया और अपने पद से हटने की घोषणा की।

अपने भाषण में यूनुस ने कहा, “आज अंतरिम सरकार अपना काम पूरा कर रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोगों के बुनियादी अधिकारों की जो शुरुआत हुई है, उसे आगे भी जारी रहना चाहिए।” यूनुस अगस्त 2024 में, शेख हसीना सरकार के गिरने के कुछ ही दिनों बाद बांग्लादेश लौटे थे और तब से अंतरिम व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे थे।

17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे शपथ


यह घोषणा उस समय हुई है, जब एक दिन बाद तारीक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शुक्रवार को हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी BNP ने शानदार जीत दर्ज की। 297 सीटों में से 209 सीटें जीतकर पार्टी ने बहुमत हासिल किया।तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह पारंपरिक स्थल बंगभवन में नहीं होगा। यह कार्यक्रम संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव में बांग्लादेश की इस्लामी पार्टी बांग्लादेश जमाक-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस बार चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई।

भारत को भी मिला न्योता

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। भारत को भी बांग्लादेश की नई सरकार के शपथग्रह समारोह का न्योता मिला है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश नहीं जाएंगे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।