Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में गजुरी के पास सोमवार (23 फरवरी) तड़के एक यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिर जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक बस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। बस पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही थी। 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर दूर पश्चिम में पृथ्वी हाईवे पर गजुरी के पास नदी में गिर गई। 'काठमांडू पोस्ट' के अनुसार धाडिंग जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने कहा कि न्यूज़ीलैंड के दो टूरिस्ट समेत मरने वालों की संख्या 18 तक पहुंच गई है।
