नेपाल 100 रुपये से ज्यादा वैल्यू के भारतीय करेंसी नोटों के सर्कुलेशन को आधिकारिक तौर पर इजाजत देने की तैयारी कर रहा है। लगभग एक दशक यानि कि 10 साल पहले नेपाल में ऐसे नोटों पर बैन लगा दिया गया था। उम्मीद है कि इस कदम से सीमा पार यात्रा, व्यापार और पैसे भेजने में काफी आसानी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से एक महत्वपूर्ण रेगुलेटरी संशोधन के बाद नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) आधिकारिक नोटिस जारी करने के अंतिम चरण में है।
