Credit Cards

Nobel Prize 2025: अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, जानें किन्हें मिला सम्मान

Nobel Prize 2025 for Economics : अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को मिला है। बता दें कि, नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि इनोवेशन से कैसे आर्थिक विकास का रास्ता खुलता है

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Nobel Prize 2025 for Economics : साल 2025 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है।

Nobel Prize 2025: साल 2025 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को मिला है। बता दें कि, नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि इनोवेशन से कैसे आर्थिक विकास का रास्ता खुलता है। तकनीक तेजी से बदलती है और हम सभी पर असर डालती है।

वहीं पिछले वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया था, जिन्होंने इस बात का अध्ययन किया था कि कुछ देश अमीर और अन्य गरीब क्यों हैं। उन्होंने इस बात को दस्तावेज स्वरूप दिया था कि अधिक स्वतंत्र, खुले समाजों के समृद्ध होने की संभावना अधिक होती है।


बता दें कि अर्थशास्त्र का  नोबेल के बाद इस साल के नोबेल पुरस्कार का ऐलान पूरा हो गया है। नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं। यह इस पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है जिनका 1896 में निधन हुआ था। नोबेल एक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे। प्रत्येक पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है। जबकि विजेताओं को 18 कैरेट का गोल्ड मेडल और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।

इससे पहले  सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को क्वांटम मेकेनिक्स में उनकी खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं शांति का नोबेल पुरस्कार  वेनुजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला। नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।