Nobel Prize 2025: जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल, इस खोज के लिए मिला पुरस्कार

Nobel Prize 2025: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी को केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज बुधवार, 8 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। उन्हें यह पुरस्कार डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क के लिए दिया गया है

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nobel Prize in Chemistry: केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है।

Nobel Prize 2025:   केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। इस साल जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी को केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज बुधवार, 8 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। उन्हें यह पुरस्कार डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क के लिए दिया गया है।

डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क लिए मिला प्राइज


इन वैज्ञानिकों ने ऐसे एटम स्ट्रक्चर (संरचनाएं) बनाए हैं जिनमें बड़े-बड़े खाली स्थान होते हैं, जिनसे गैसें और रासायनिक पदार्थ आसानी से गुजर सकते हैं। इन संरचनाओं को मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOF) कहा जाता है। ये ऐसे क्रिस्टल होते हैं जिनके अंदर खाली जगहें होती हैं, और इन्हें इस तरह डिजाइन किया जा सकता है कि ये किसी विशेष गैस या पदार्थ को कैप्चर या स्टोर कर सकें।इनका इस्तेमाल रेगिस्तानी हवा से पानी निकालने, प्रदूषण साफ करने, कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने, जहरीली गैसों को संग्रहित करने, और रासायनिक प्रक्रियाओं को तेज करने जैसे कामों में किया जा सकता है।

बता दें कि, 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला मेडिसिन से शुरू हुआ। इस साल मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को दिया गया है। उन्हें यह सम्मान इम्यून सिस्टम की सुरक्षा करने वाली ‘रेगुलेटरी टी टिश्यू’ की खोज के लिए मिला है। वहीं, साहित्य, शांति तथा इकोनॉमिक्स के पुरस्कार 9, 10 और 13 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।