Credit Cards

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग आज 20 साल के होते तो वे सॉफ्टवेयर में करियर नहीं बनाते, जानिए वह किस फील्ड में जाते

जेनसेन हुआंग 16 जुलाई को बीजिंग में थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आज वह 20 साल के होते तो किस विषय की पढ़ाई करते। इस सवाल का उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के सीईओ के जवाब को सुन लोग हैरान रह गए

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
हुआंग ने 1984 में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर किया।

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने बताया कि आज वह 20 साल के होते तो वह सॉफ्टेवयर में करियर नहीं बनाते। दरअसल बीजिंग की यात्रा के दौरान 16 जुलाई को उनसे यह मजेदार सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि अगर वह 2025 में 20 साल के ग्रेजुएट होते तो वह फील्ड की पढ़ाई करते। इस सवाल के उनके जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया। लोगों को उम्मीद थी कि वह सॉफ्टेवयर, आईटी या एआई का चुनाव आगे की पढ़ाई के लिए करते।

फिजिकल साइस में होती हुआंग की दिलचस्पी

उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा, "संभवत: वह सॉफ्टेवेयर साइंस की जगह फिजिकल साइंस का चुनाव करते।" उन्होंने यह भी बताया कि वह असल में 2 साल पहले यानी 20 साल की उम्र में ग्रेजुएट हो जाते। फिजिकल साइंस और लाइफ साइंस में फर्क है। जहां लाइफ साइंस में सजीव चीजों की पढ़ाई होती है वही फिजिकल साइंस में निर्जीव चीजों की पढ़ाई होती है। इसके तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, एस्ट्रोनॉमी और अर्थ साइंसेज जैसे विषय आते हैं।


1993 में दोस्तों के साथ की थी Nvidia की शुरुआत

हुआंग ने 1984 में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर किया। एक साल बाद (1993) उन्होंने अपने साथी क्रिस मलाचोवस्टी और कर्टिस प्रियम के साथ मिलकर कैलिफोर्निया में सैन जोस में Nvidia की शुरुआत की। आज एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन माइक्रोसॉफ्ट, Apple और Amazon से ज्यादा हो गया है।

एनवीडिया वैल्यूएशन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी 

पिछले हफ्ते एनवीडिया ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह 4 लाख करोड़ डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई। हुआंग ने कहा कि यह दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है, लेकिन अगला दौर फिजिक्स के नियमों पर आधारित होगा। फिजिकल रीजनिंग का दायरा काफी बढ़ा है। उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि अगर आप फिजिकल एआई को लेते हैं और आप इसे फिजिकल ऑब्जेक्ट कहे जाने वाले रोबोट में डालते हैं तो आपको रोबोटिक्स मिलता है। यह हमारे लिए आज बहुत अहम है।

यह भी पढ़ें: चीन की सड़कों पर साइकल चलाते दिखा खरबों के बिजनेस का मालिक, वायरल हो रहा ये वीडियो

आधुनिक AI की शुरुआत 12-14 साल पहले हो गई थी

एनवीडिया चिप बनाती है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाने में होता है। हुआंग ने अप्रैल में कहा था कि बीते डेढ़ दशक में दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कई चरणों से गुजर चकी है। आधुनिक AI की शुरुआत करीब 12-14 साल पहले हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।