पहलगाम हमले के बाद भारत की आक्रामकता और एक्शन देखने के बाद पाकिस्तान का हाथ-पांव फूले हैं। पाकिस्तान के मंत्रियों का कहना है कि भारत कभी भी जंग छेड़ सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हुई हाई लेवल बैठक में सेना को खुली छूट दे दी है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को चेतावनी दी कि भारत के साथ संघर्ष का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जबकि अलग-अलग देश दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
