Get App

पाकिस्तान में 'फर्जी' पिज्जा हट के उद्घाटन पर ट्रोल हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, कंपनी ने दी 'फ्रॉड' की चेतावनी

Khawaja Asif Pizza Hut Controversy: उद्घाटन के बाद ही पिज्जा हट पाकिस्तान ने सार्वजनिक नोटिस में लिखा, 'सियालकोट कैंट में खुला आउटलेट पूरी तरह अवैध है। यह हमारे ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल है। यहां न तो हमारी रेसिपी इस्तेमाल हो रही है और न ही हमारे क्वालिटी स्टैंडर्ड्स। हमने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 10:48 AM
पाकिस्तान में 'फर्जी' पिज्जा हट के उद्घाटन पर ट्रोल हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, कंपनी ने दी 'फ्रॉड' की चेतावनी
जैसे ही उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हुईं, Pizza Hut Pakistan ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सबके होश उड़ा दिए

Khawaja Asif: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इन दिनों अपनी 'डिफेंस स्ट्रैटेजी' के लिए नहीं, बल्कि एक 'पिज्जा स्लाइस' की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मामला सियालकोट का है, जहां मंत्री जी बड़े उत्साह के साथ एक नए पिज्जा हट (Pizza Hut) आउटलेट का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब खुद असली कंपनी ने इस आउटलेट को 'फर्जी' करार दे दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मंत्री जी को जमकर ट्रोल किया गया।

क्या है पूरा मामला?

सियालकोट कैंटोनमेंट में एक चमचमाता हुआ 'पिज्जा हट' खुला। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को बुलाया गया। तस्वीरों और वीडियो में मंत्री जी हाथ में कैंची थामे, फूलों की मालाओं के बीच मुस्कुराते हुए फीता काटते नजर आए। तालियां बजीं, तस्वीरें खिंचवाई गईं और शोर हुआ कि अब सियालकोट में भी इंटरनेशनल पिज्जा का स्वाद मिलेगा। हालांकि, जैसे ही उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हुईं, Pizza Hut Pakistan ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सबके होश उड़ा दिए। कंपनी ने साफ कहा कि इस आउटलेट का उनसे या उनकी पेरेंट कंपनी 'Yum! Brands' से कोई लेना-देना नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें