Pak President Zardari: कंगाल और कर्ज में डूबे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल ही में न केवल तथ्यों से परे है बल्कि सांप्रदायिक नफरत से भरा हुआ भाषण दिया है। जरदारी ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए दावा किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने भारत को 'मुंहतोड़ जवाब' दिया था। उन्होंने अपने भाषण में आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तरह ही कट्टरपंथी लहजा अपनाते हुए 'हिंदू बनाम मुस्लिम' का कार्ड खेला, जिसकी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।
