पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए हवाई हमले! TTP के 7 ठिकानों को बनाया निशाना, 28 की मौत

Pakistan–Afghanistan War: पाकिस्तान ने शनिवार (21 फरवरी) देर रात अफगानिस्तान के बॉर्डर पर हवाई हमले किए। इस्लामाबाद ने कहा कि वह उन आतंकी ठिकानों को टारगेट कर रहा है जिन्हें वह पाकिस्तान के अंदर हाल के हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है। पाकिस्तान के इस हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत की खबर है

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 7:23 AM
Story continues below Advertisement
Pakistan–Afghanistan War: सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से पता चला कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर हमले किए गए हैं

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान ने रविवार (22 फरवरी) तड़के अफगानिस्तान के भीतर घुसकर बॉर्डर के पास के जिलों में एयरस्ट्राइक की है। इसमें डूरंड लाइन के पास कई जगहों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के संदिग्ध ठिकानों को हमला किया है। सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए इन हमलों में कम से कम 28 TTP के लड़ाके मारे गए हैं। 'डॉन' न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान बॉर्डर पार सात आतंकी कैंप और ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इस्लामाबाद का कहना है कि ये ठिकाने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट-खोरासान (ISKP) से जुड़े आतंकियों के थे। इस्लामाबाद ने रविवार (22 फरवरी) को एक बयान में कहा, "हमने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर सात जगहों पर हमले किए, जिसमें अफगानिस्तान के आतंकवादी ग्रुप को निशाना बनाया गया।" पाक ने कहा कि इन ग्रुप को वह हाल के आत्मघाती हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है।

पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले पर हमला किया, जहां लोकल सोर्स ने कई धमाकों की खबर दी। मरघा इलाके में एक के बाद एक कई धमाके सुने गए, जो एक कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन का इशारा है। पाक ने कहा, "सीमा क्षेत्र में 7 आतंकी कैंप और ठिकानों को सटीक और टारगेटेड कार्रवाई में निशाना बनाया गया।"


रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बरमल के बानुसी मदरसे पर एक अनजान एयरक्राफ्ट से मिसाइलें दागी गई। इससे लोगों के मारे जाने और सामान के नुकसान की चिंता बढ़ गई है। CNN-News18 को मिली जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन में कुल आठ टारगेट पर हमला किया गया। हमलों का दायरा पक्तिका से आगे बॉर्डर के पास खोस्त, पक्तिया और नंगरहार समेत दूसरे प्रांतों तक फैला हुआ है।

नई रिपोर्ट्स में पक्तिका के अर्गुन इलाके में हमले की खबर है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने ऑपरेशन के दौरान F-16 फाइटर जेट और JF-17 थंडर एयरक्राफ्ट तैनात किए। माना जा रहा है कि ये टारगेट डूरंड लाइन पर चल रहे TTP के ठिकाने थे।

एक ऑफिशियल जवाब में इस्लामाबाद ने कहा कि उसके पास पक्के सबूत हैं कि पाकिस्तानी में हाल के दिनों हुए हमले अफगानिस्तान में बैठे लीडरशिप के इशारे पर काम करने वाले मिलिटेंट्स ने किए थे। मिलिट्री के मीडिया विंग के मुताबिक, शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन के दौरान एक सुसाइड हमले में दो पाकिस्तानी सिक्योरिटी पर्सन मारे गए।

सिक्योरिटी फोर्सेस ने fTTP फाइटर्स की मौजूदगी की इंटेलिजेंस मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया था, जिसमें एक सस्पेक्टेड सुसाइड बॉम्बर भी शामिल था। अफगानिस्तान ने इस हमले को संप्रभुता का हनन करार देते हुए सिविलियन एरिया को निशाना बनाने का दावा किया है। पक्तिका और नांगरहार से जो वीडियो सामने आ रहे है उनमें भारी जनहानि और मदरसों को नुकसान की भी पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- Trump Tariff: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 15% किया रेसिप्रोकल टैरिफ

तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तानी स्पेशल मिलिट्री ग्रुप ने एक बार फिर अफगान इलाके में घुसपैठ की है। कल रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।