पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य टकराव रविवार को चौथे दिन भी जारी है। पाकिस्तान ने रविवार को ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर हमले किए।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य टकराव रविवार को चौथे दिन भी जारी है। पाकिस्तान ने रविवार को ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर हमले किए।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रांतों में अहम इंफ्रास्ट्रक्चर, रणनीतिक ठिकानों और सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। राजधानी काबुल के आसमान में भी भारी सैन्य गतिविधि देखी गई।
अफगानिस्तान के कई इलाकों में हमले
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के हमलों का मुख्य फोकस काबुल एयरपोर्ट और अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर) के आसपास के इलाके रहे। इन दोनों महत्वपूर्ण जगहों के बीच स्थित क्षेत्र में कई जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। इसके अलावा ऐतिहासिक बगराम एयरबेस, जो पहले अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों का बड़ा केंद्र रह चुका है, भी हमलों के प्रमुख निशानों में शामिल था।
मारे गए तालिबान के कई लड़ाके
खबरों के अनुसार, इन हमलों से तालिबान की सैन्य और ऑपरेशनल क्षमता को बड़ा झटका लगा है। एक अलग कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने तोरखम इलाके में मौजूद तालिबान के एक प्रमुख ऑपरेशनल बेस को भी सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इन हमलों में बड़ी संख्या में तालिबान लड़ाके मारे गए हैं, जिनमें संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल तालिबान अपने नुकसान का आकलन कर रहा है, वहीं पाकिस्तानी अधिकारी भी सीमा के अपने क्षेत्र में हुए नुकसान की समीक्षा कर रहे हैं।
अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने कई जगहों पर बड़े स्तर पर हवाई हमले किए। जानकारी के मुताबिक, कुल 10 अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।