पाकिस्तान आर्मी ने भारतीय पत्रकारों और सोशल मीडिया हैंडल्स को बताया 'RAW एजेंट', भारत और अफगानिस्तान को दी गीदड़ भभकी

Pakistan DG ISPR: पाकिस्तानी DG ISPR ने दावा किया कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने के लिए किया जा रहा है, जिसमें भारत का हाथ है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
DG ISPR ने बकायदा स्क्रीनशॉट और टीवी क्लिप्स दिखाकर आरोप लगाया कि भारत से पाकिस्तान विरोधी प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है

Pakistan DG ISPR: पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय पत्रकारों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर निशाना साधते हुए उन्हें 'RAW एजेंट' करार दिया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान DG ISPR ने बकायदा स्क्रीनशॉट और टीवी क्लिप्स दिखाकर आरोप लगाया कि भारत से पाकिस्तान विरोधी प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कई प्रमुख नामों और हैंडल्स को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया। वैसे विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तानी सेना के भीतर बढ़ती बेचैनी और संस्थागत घबराहट का संकेत है।

'मजा न आया, तो पैसे वापस'


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता का लहजा बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे वाला रहा। उन्होंने भारत और अफगानिस्तान को धमकी देते हुए एक फिल्मी डायलॉग की तरह कहा, 'मजा न कराया, तो पैसे वापस।' सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि एक सेना के शीर्ष प्रवक्ता द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सैन्य संचार के स्थापित मानकों का उल्लंघन है।

भारत-अफगानिस्तान के 'ज्वाइंट अटैक' का डर

DG ISPR ने दावा किया कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान पर हमला कर सकते हैं। इस डर को छिपाने के लिए उन्होंने उकसावे भरे लहजे में कहा, 'आ जाओ, तुम दोनों का स्वागत है।' उन्होंने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने के लिए किया जा रहा है, जिसमें भारत का हाथ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।